सोमवार, 19 अक्टूबर 2020

पढ़ाई में मन कैसे लगाएं

कई बार आप पढ़ना तो चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता है, हर व्यक्ति की चाहत होती है की वह जीवन मे सफल इंसान बने, लेकिन पढ़ाई मे मन न लगने के कारण वह सफल व्यक्ति नहीं बन पाता है.

कई बार बच्चो का प्रश्न होता है की पढ़ाई में मन कैसे लगाएं? इसके लिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स ले कर आए है जिससे आपका मन पढ़ाई मे लगेगा.

लक्ष्य का निर्धारण करें:-

सबसे पहले आप जीवन मे क्या करना चाहते हैं? इस बात का निर्धारित करें, क्योंकि जब तक आप लक्ष्य का निर्धारित नहीं करेंगे तब तक स्वयं को लक्ष्य के लिए प्रेरित नहीं कर सकते ओर बिना प्रेरणा के कोई भी व्यक्ति पूर्ण एकाग्रता से अपना अध्ययन नहीं कर पाता है.

अच्छे माहौल का करें चुनाव :-

अपनी पढ़ाई के लिए हमेशा शांत महोल को चुने, ज्यादा शोर शराबे के कारण आप पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे.

विचारों को नियंत्रित करें :-

पढ़ाई करते समय व्यक्ति को मन में पढ़ाई के अलावा कसी तरह का कोई और विचार नहीं आने देना चाहिए. इससे आपकी एकाग्रता समाप्त होती है.

टाइम प्लान बनाए :-

टाइम टेबल से आप कोई सा भी काम सही सामी पर पूरा कर सकते है. लेकिन आपने जो समय सारणी बनाई है, उसका पालन अवश्य करें, अन्यथा आपके टाइम टेबल का कोई मतलब नहीं होता.

नकारात्मक ना सोचें :-

पढ़ाई करते समय कभी भी मन में ऐसे विचारो को ना आने दे की, जिससे आपकी एकाग्रता खत्म हो जाए.

मल्टीटास्किंग से बचें :-

कभी भी एक साथ कई काम करने से पढ़ाई में एकाग्रता प्राप्त नहीं की जा सकती है. इस तरह पढ़ाई करने से आप कभी भी पढ़ने में ध्यान नहीं लगा पाएंगे

आहार तथा व्यायाम :-

कई व्यक्तियों का मन चंचल होता है, वह अपने विचार स्थिर नहीं रह पाते,ऐसे व्यक्ति आहार और व्यायाम पर बहुत ध्यान दें.

 अपने आहार मे पोष्टिक छीजो का समावेश करते हुये व्यायाम भी अवश्य करे.

टाल-मटोल की प्रवृत्ति को कहें ना :-

कभी भी मन मे किसी भी काम के प्रति टाल-मटोल की आदत ना लें, इस तरह आप एकाग्रता को नुकसान पहुचाते है.

पढ़ाई को आसान बनाएं :-

कभी भी याद करने के लिए रटने की प्रवृति को नहीं अपनाना चाहिए. जिस चीज को याद करना है उस पर विचार करते हुये मंथन जरूर करें. शार्ट ट्रिक का पढ़ाई में अवश्य उपयोग करें.

अच्छी नींद ले :-

पढ़ाई के साथ अपने सोने का समय भी निश्चित करें. यदि आप अच्छी नींद नहीं ले रहे हैं, तो आप पर आलस और थकावट हावी हो जाएगी, जिससे आपका मन पढ़ाई मे नहीं लगेगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कडवी बाते आपके साथ

बात कडवी है लेकिन है सच्‍ची  मै आज आपसे कुछ कडवी बाते बाटना चाहती हूंं। आप इन महत्‍वपूर्ण बातों का पालन करने से आप अपने जीवन को उच्‍च कोट...