बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

सफलता हासिल करने के लिए करें मन को एकाग्र


Success Mantra: सफलता हासिल करने का सबसे पहला मंत्र मन का एकाग्र होना है। मन को एकाग्र किए बिना कोई भी व्यक्ति जीवन में सफलता का स्वाद नहीं चख सकता। मन एकाग्र न होने पर व्यक्ति का मन किसी भी कार्य में नहीं लगता है, परिणामस्वरूप वो अपने लक्ष्य से कोसों दूर हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कैसे करें अपने मन एकाग्रचित।



टाइम टेबल बनाएं-
अपने मन को एकाग्र करके लक्ष्य तक पहुंचने के लिए, सबसे पहले हर कार्य को करने के लिए एक निश्चित समय तय करें। इस काम के लिए आपको एक टाइम टेबल बनाने की जरूरत पड़ेगी। जब आपका हर काम सही समय पर होगा तो आपका मन विचलित हुए बिना हर कार्य को एकाग्रचित होकर करेगा।

मेडिटेशन करें-

रोजाना 15 मिनट मेडिटेशन के लिए समय निकालें। याद रखें मेडिटेशन का सीधा सम्बध आपकी मेंटल हेल्थ से जुड़ा हुआ होता है। मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही अपने काम को एक्टिव रहकर अच्छे से कर पाता है। मेडिटेशन करने से व्यक्ति की याद रखने की क्षमता अच्छी होती है और मन एकाग्र रहता है।


एक बार में एक कार्य-

अगर आप सोचते है कि आप एक साथ कई काम अच्छे से कर सकते हैं तो आप बिलकुल गलत है क्योकि एक साथ कई काम अच्छे से करना असंभव है। ऐसा करने से कई बार मन कि एकाग्रता भंग होने लगती है और कार्य करने में परेशानी होने लगती है। इसलिए एख समय में एक ही कार्य करें।

नकारात्मक विचारों को रखें दूर-
अपने मन को काबू में रखने के लिए सबसे जरुरी है कि आप नेगेटिव थिंकिंग को खुद से दूर रखें। नकारात्मक सोच व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने से रोकती है, इसलिए अपने विचारों को हमेशा सकारात्मक बनाए रखें।


आहार-
आपका शरीर जितना संतुलित रहेगा उतना ही आपका मन एकाग्र रहेगा। इसके लिए व्यक्ति को संतुलित आहार की जरूरत होगी। शरीर को जरुरी पोषक तत्व नहीं मिलने पर व्यक्ति का अपने विचारो पर नियंत्रण नहीं रहता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कडवी बाते आपके साथ

बात कडवी है लेकिन है सच्‍ची  मै आज आपसे कुछ कडवी बाते बाटना चाहती हूंं। आप इन महत्‍वपूर्ण बातों का पालन करने से आप अपने जीवन को उच्‍च कोट...