क्या आप सफल बनने के लिये सफल लोगो की इन अच्छी आदतो को अपनाते हो?
इसे हमेशा याद रखे!
यदि आप भी जीवन में ज्यादा सफल लोगो की तरह सफल बनना करना चाहते हो तो काम करते समय इन आदतो को जरूर अपनाइये।
यदि आप ये चाहते हो की आपको कम से कम काम करके ही सफलता मिले, तो आप अपने आप को ही बेवकूफ बना रहे हो। क्योकि सफल लोग कठिन महेनत करते है, बहुत सी चीजो का त्याग करते है, कई बार असफल होते है, लेकिन फिर भी हमेशा आगे बढकर वे अपने लक्ष्य को पाते है।
जब आप गंभीर रूप से एक सफल बनने के बारे में सोचते हो, तो सबसे पहले आपको अपनी आदतो को बदलने की जरुरत होती है।
एक सफल इंसान बनने के लिये आपको उनके जैसी आदतो को भी स्वीकार करना चाहिये और अपने आप को विकसित करना चाहिये। एक सफल इंसान बनने के लिए आपको आपके स्वभाव के विपरीत जाने की जरुरत होती है। तभी आपको ये आदते आगे बढने में मददगार साबित होंगी।
सफल लोगो की 9 अच्छी आदते
1-क्या आप अपनी ताकत पर भरोसा करते हो।
श्रेष्ठ एवं सफल लोग अपनी ताकतों पर ज्यादा ध्यान देते है और साथ दूसरे लोगो की ताकतों पर भी ध्यान रखते है। उनका ध्यान इस बात पर सबसे ज्यादा होता है की वे क्या कर सकते है जबकि इस बात पर बहुत कम होता है की वे क्या नही कर सकते है।
वे असफलता को अपनी सफलता के रास्ते की बाधा नही बनने देते, लेकिन असफलता से कुछ ना कुछ जरूर सीखते है। सफल इंसान अपना ज्यादातर समय अपनी कमजोरियों पर व्यतीत नही करते, बल्कि वे ज्यादातर समय अपने प्रदर्शन को विकसित करने में लगाते है।
2- क्या आपने कभी अपनी जिम्मेदारिया ली।
सफलता प्राप्त कर चुके लोग ये जानते है की समय का उनके जीवन में बहुत महत्त्व है। इसीलिए उन्हें जरा भी समय व्यर्थ गवाना पसंद नही होता है।
जब कभी भी उन्हें उनके द्वारा की गई गलती का अहसास होता है तो वे तुरंत उसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपनी गलती को सुधारने की कोशिश करने लगते है। वे सिर्फ अपनी जिम्मेदारिया ही साथ लेके नही चलते बल्कि दुसरो की जिम्मेदारियो को भी समझते है।
3- क्या आपका चरित्र उदार है।
सफल इंसान उदार ही होते है और उनमे अपने और अपनी टीम में होने वाले बदलाव को देखने की चाह होती है। जब उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने का कोई और अच्छा मार्ग मिलता है तो वे उन रास्तों पर चलने से कतई नही डरते।
नये रास्तो पर चलते हुए नए विचार निर्माण करते जाते है, और दुसरो को उन रास्तो पर चलने के लिए प्रेरीत करते है। श्रेष्ट और सफल इंसान एक महान नेता भी होते है, क्योकि वे अपने साथ अपनी पुरी टीम को भी लेकर चलते है।
4- क्या आप समस्या का समाधान करने में दूसरों को भी शामिल करते हो।
सफल इंसान वे कहलाते है जिनके पास मुसीबतो का सामना करने के श्रेष्ट उपाय होते है। ताकि वे दुसरो की भी सहायता कर सके और इनका श्रेय वे खुद नही लेते बल्कि दुसरो को भी देते है।
सफल लोग अपने कामो पर तो पुरा ध्यान देते ही है लेकीन साथ ही दुसरो को विकसित करने में भी लगे रहते है। ऐसे लोगो के लिये अपने साथ-साथ अपने सहकर्मियों का विकास भी जरुरी होता है।
5- क्या आपके पास लक्ष्य है
सफलता प्राप्त करने वाले इंसान बेसुध होकर दिनभर काम करते है। लेकिन हर काम करने का उनका एक उद्देश्य होता है। उनका मुख्य उद्देश्य व्यापर करना होता है।
सफल लोग हमेशा परीणाम देखना चाहते है और वे अपना काम भी परीणाम मिलने की चाह से करते है ना की काम में व्यस्त रहने की चाह से।
6- क्या आपन कोई पहल की।
सफल इंसानों में मुश्किलो को स्वीकारने की चाह होती है। मुश्किलो का वे आसानी से सामना करते है और उनके कुछ सीखकर ही आगे बढ़ते है।
सफल लोग खुद ही अपनेआप को प्रेरीत करते है और खुद ही अवसरों का निर्माण करते है और हमेशा नये अवसरों की खोज में लगे रहते है। शुरू से ही उनमे कुछ नया, कुछ अलग करने की चाह होती है।
वे अच्छी तरह से अपनी जवाबदरीयो को समझकर उन्हें बखुबी निभाते है। और अपने करियर में आगे बढ़ने के लिये यह उन्हें काफी मददगार साबित होता है।
7-क्या आप कभी अपने क्षेत्र से बाहर गये
अपने क्षेत्र से बाहर जाना, ये भी सफल लोगो की पहचान होती है। जब भी उन्हें किसी समस्या के समाधान करने की जरुरत होती है तो वे नए उपयो के साथ आते है। हमेशा उनके क्षेत्र के बाहर वे 2-3 ऐसे लोगो को रखते है जिनपर उन्हें पूरा भरोसा हो।
उन्ही के साथ वे अपने क्षेत्र से बाहर जाते है, महत्वपूर्ण जानकारीयो को हासिल करते है और अपनी संस्था को आगे बढ़ाने में सहायता करते है। इसी वजह से ज्यादा से ज्यादा लोगो को वे आकर्षित करते चले जाते है और मजबुत रीश्तो का निर्माण करती है।
8- क्या आप हर समय अपना 100% देते हो।
सफल इंसान ये जानते है की उन्हें हमेशा अपना 100% देना है और वह कब देना है ये भी वही जानते है। उन्होंने जितने भी लक्ष्यों को हासिल किया है उन सभी की जानकारी वे आपको प्रदान करते है।
ऐसे लोग हमेशा ही उन रास्तो की खोज में लगे रहते है जिन रास्तो पर चलकर वे अपने प्रदर्शन की क्षमता को बढ़ा सके। ताकि प्रतियोगिता की इस दुनिया में वे आगे बढ़ सके।
9- क्या आपने कभी खुद को पहले या दूसरे स्थान पर रखा है
ऐसे लोग खुद को दुसरे स्थान पर रखने की बजाये पहले स्थान पर रखते थे। क्योकि वे हमेशा ही जानते थे की ऐसा करने से उचे पद पर रहते हुए वे लोगो की सहायता कर सकते है।
साथ ही जितने भी लोग उनके साथ काम करते है, उन सभी की भी समस्याओ का समाधान ऐसे लोग करते है।
हमेंशा ये अपने मस्तिष्क में रखे:
दुनिया में हर एक की सफलता अलग है। जिसका सबसे मुख्य रूप एक सफल इंसान बनना है। ऐसे लोग अपने जीवन में आनंद और खुशियो को बढाने की कोशिश करते है।
इन सभी आदतो को अपनाकर ही आप अपने जीवन को बदल सकते हो। यदि आपको अपने लक्ष्य तक पहोचना है तो आपको बदले में कुछ न कुछ तो जरूर देना ही पडेंगा। यही प्रकृति का नियम है।





अमोही जी आप बहुत ही अच्छा हिन्दी आर्टिकल लिखती है। आप एक सफल ब्लॉगर जरूर बनेगी। आपको सिर्फ अपने आर्टिकल और अपने ब्लॉग Seo करना पड़ेगा। यह आर्टिकल गूगल में जरूर रैंक करेगा। और अपने ब्लॉग को कस्टम थीम जरूर लगाए गए। आप एक सक्सेसफुल ब्लॉगर जरूर बनेगी। क्युकी आपके कंटेंट से लोगों को वैल्यू बहुत मिल रही है। लेकिन अपने अपने पोस्ट का seo नहीं किया ईएसिली यह आर्टिकल गूगल में नहीं है। आप इस आर्टिकल का seo करके इसे गूगल सर्च कंसोल में submit करे।
जवाब देंहटाएंमें भी एक ब्लॉगर हूं अभी ही मैंने हिन्दी ब्लॉग कि शुरवात की है। मेरे ब्लॉग पर जरूर विजिट करिये गा।
धन्यवाद जी बहुत अच्छा लगा जो आपने हमें मार्गदर्शन दिया हम आपकी सभी बातों को ध्यान में जरूर रखेंगे और आपसे भी बहुत कुछ सीखेंगे इसी तरह आप हमारा मार्गदर्शन करते रहिए हमें यही आपसे आशा है बहुत-बहुत धन्यवाद इसी तरह हमारा मनोबल बढ़ाते रहिए
जवाब देंहटाएंशानदार प्रेरणा दायक है।
जवाब देंहटाएं